रूस में आया 8.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, सुनामी से तबाही का खतरा


रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचाटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। यह दशकों में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है, जिसकी वजह से 4 मीटर तक ऊंची सुनामी उठी और इमारतों को नुकसान पहुंचा।


"Russia Kamchatka Earthquake and Tsunami Alert 2025 – Buildings damaged and waves hit coast"




 कहाँ आया भूकंप और कितनी थी तीव्रता?


> स्थान: रूस का कामचाटका प्रायद्वीप

> केंद्र: पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 119 किमी दूर

> गहराई: समुद्र के नीचे

> जनसंख्या: इस शहर में लगभग 1.8 लाख लोग रहते हैं

> तीव्रता: 8.8 मैग्नीट्यूड

कामचाटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा –

“आज का भूकंप बहुत गंभीर था, पिछले कई दशकों में इतना बड़ा झटका नहीं आया। एक किंडरगार्टन की इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई है।”


सुनामी का खतरा और असर


 > रूस के कुरिल द्वीपों पर सुनामी


सबसे पहला सुनामी वेव सेवेरे-करिल्स्क के तट से टकराया जो रूस के कुरिल द्वीपों में आता है। यहाँ 3–4 मीटर तक ऊंची लहरें देखी गईं।

 > जापान में भी सुनामी वेव


जापान के होक्काइडो द्वीप के नेमूरो तट पर भी 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहर पहुंची।

> अमेरिका, चिली, न्यूजीलैंड तक अलर्ट


भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट इन देशों में जारी किए गए:

> अलास्का, हवाई (USA)

> चिली, इक्वाडोर

> सोलोमन द्वीप, न्यूजीलैंड

कुछ जगहों पर 3 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें आने की आशंका जताई गई है।

"Russia Kamchatka Earthquake and Tsunami Alert 2025 – Buildings damaged and waves hit coast"



 बचाव और राहत की स्थिति


> रूस के तटीय इलाकों में लोगों को एवाकुएट किया गया है।

> सुनामी चेतावनी प्रणाली एक्टिव है।

> जापान और अमेरिका की एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।

निष्कर्ष

रूस में आए इस 8.8 तीव्रता के भूकंप ने पूरा उत्तरी पैसिफिक क्षेत्र हिला दिया है। अभी और झटकों की आशंका बनी हुई है। भारत सहित अन्य देशों को भी सतर्क रहना चाहिए। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Post a Comment

0 Comments