भारत vs इंग्लैंड, चौथा टेस्ट – एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर : चौथा दिन
इंग्लैंड का जवाब
भारत की पहली पारी को 358 रन पर समेटने के बाद , इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जो रुट के 150 और कप्तान बेन स्टोक्स की 141 रन की कप्तानी पारी की मदद से 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
भारत vs इंग्लैंड 4th Test चौथा दिन में इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर भारत पर दबाव बना दिया
जिस वजह से इंग्लैंड ने 311 रनों की पहले ही पारी की बढ़त हासिल कर ली, इंग्लैंड इस सीरीज में पहले से ही 2 -1 से आगे है और अब ऐसे स्थिति में पहुंच गई है की यहाँ से यह मैच इंग्लैंड हार नहीं सकती है ,
भारत की दूसरी पारी में संकट
जिसके जबाब में भारत की दूसरी पारी की शुरुवात बहुत ही ख़राब रही , पारी के पहले ओवर के चौथी गेंद पर ही ओपनर यशस्वी जैस्वाल आउट हो गए और उसकी अगली ही गेंद पर शाई सुदर्शन भी चलते बने। इस तरह इंग्लैंड ने भारत को पहले ओवर में ही दो झटके दे डाले ।
गिल और राहुल की साझेदारी
उसके बाद के एल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने भारत की पारी को संभाला और चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और भारत के स्कोर को 174 /2 तक पहुंचाया।
शुभमन गिल और राहुल ने IND vs ENG 4th Test में दिखानी होगी अभी और क्लास
भारत को अगर यह टेस्ट मैच बचाना है तो कप्तान को एक और लम्बी पारी खेलनी होगी।
अब देखना होगा कि IND vs ENG 4th Test Day 5 में भारत मैच बचा पाता है या नहीं।
0 Comments