IND vs ENG 4th Test 5th day : हारे हुए मैच को भी रोमांचक ड्रा में बदला ... यह ड्रॉ सिर्फ भारत की मानसिक जीत नहीं है बल्कि इंग्लैंड की मानसिक हार है
मैनचेस्टर टेस्ट में 311 रन से पिछड़ने के बाद मैच को इतनी आसानी से भारत ड्रा करा देगा ऐसा तो इंग्लैंड सपने में भी नहीं सोचा होगा, उनकी जीत तब और पक्की लगने लगी थी जब भारत की दूसरी पारी की शुरुवात में ही बिना खाता खोले दो बल्लेबाज आउट हो गए थे, लेकिन उसके बावजूद इंग्लैंड जीत न सकी।
एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर: भारत की पहली पारी को 358 पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने जब अपनी पारी 669 पर ख़त्म की तो इंग्लैंड को 311 रन की बढ़त थी , तब सबने यही सोचा था की भारत रन और पारी से हर जायेगा , चाहे ओ इंग्लैंड के लोग हो या भारत सबको यही लगा था की भारत हारेगा ही किसी भी हाल में। और यह हार तब और पुख्ता हो गए थी जब भारत के दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए थे।
पर अगर किसी ने हार नहीं मानी थी तो ओ थे भारत के 11 खिलाडी।
दूसरी पारी की ख़राब शुरुवात के बाद केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल जो खेल दिखाया उसे देखने के बाद कुछ उम्मीद की शुरुवात हुइ लेकिन पांचवे दिन के पहले सेशन में केएल राहुल 90 रन और कप्तान शुभमन गिल 103 पर आउट होने के बाद इंग्लैंड की जीत लगभग दिखने लगी थी लेकिन उसके बाद वाशिंगटन सुन्दर और रविंद्र जडेजा ने जो खेल दिखाया उस से सिर्फ मैच ही ड्रा नहीं हुआ बल्कि इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों को मानसिक हार का सामना भी करना पड़ा। 5 मैचों की श्रंखला में इंग्लैंड अभी भी 2 -1 से आगे है।
सुंदर और जडेजा ने अंग्रेजो को किया पस्त
भारत की पाँचवे दिन की शुरुवात तो ठीक रही लेकिन केएल राहुल (90) रन का विकेट इंग्लैंड को पहले सेशन ही मिल गया उसके कुछ समय बाद ही कप्तान शुभमन गिल (103) भी शतक लगाने के बाद पहले सेशन में ही आउट हो गए।
उसके बाद क्रीज पर आये सूंदर और जडेजा ने जो खेल दिखाया उसे देख कर हर भारतीय को उन पर गर्व हुआ। और अंग्रेजो के जीत पर पानी फेर दिया
जहां रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक ठोका। वही वॉशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। रविंद्र जडेजा ने 107 और वॉशिंगटन सुंदर ने 101 रन बना कर नाबाद रहे। जब मैच ड्रा हुआ तब भारतीय टीम का स्कोर 425 /4 था।
भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के तीन गेंदबाजोंको सफलता मिली , क्रिस वोक्स दो और बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट ही मिला।
क्रिस वोक्स को यह दोनों सफलता भारत की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में मिली थी जबकि पांचवे दिन उनको कोई सफलता नहीं मिली।


0 Comments